Connect with us

उत्तराखण्ड

बारिश-बर्फबारी के बाद सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, आज भी पर्वतीय इलाकों में हल्की बरसात संभव

लंबे इंतजार के बाद बीते शनिवार को हुई बारिश-बर्फबारी का असर दूसरे दिन भी दिखा। सर्द हवाएं चलने से पहाड़ से लेकर मैदान तक सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ाई जबकि दोपहर बाद बदले मौसम से रात का पारा भी गिर गया। उधर मौसम वैज्ञानिकों ने आज (सोमवार) भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

बारिश-बर्फबारी के बाद रविवार सुबह मौसम तो खुला लेकिन सर्द हवाओं ने ठंड बनाए रखी। दोपहर के बाद अचानक मौसम में आए बदलाव से ठंड एक बार फिर लौट आई। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 20 फरवरी को एक बार फिर प्रदेश में मौसम बदलने के आसार हैं।

हालांकि इससे पहले मौसम शुष्क रहेगा। रविवार के आंकड़ों पर नजर डाले तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 25.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कमी के साथ 8.6 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending