Connect with us

उत्तराखण्ड

जोशीमठ में भी स्थापित होगा आपदा कंट्रोल रूम, हिमस्खलन क्षेत्र का सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माणा में हिमस्खलन की घटना का राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ में भी आपदा कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए।

सीएम ने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी के जवान आपसी सहयोग से बर्फ हटाने का कार्य तेजी से करें। जिन श्रमिकों को निकाला गया है उनका विशेष ख्याल रखा जाए। मुख्यमंत्री ने जोशीमठ स्थित आर्मी अस्पताल, जिला अस्पताल, एम्स ऋषिकेश तक सभी अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

शनिवार सुबह सीएम धामी ने चमोली में माणा के निकट हुए हिमस्खलन क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इसके उपरांत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जिससे राहत एवं बचाव कार्य शीघ्र और प्रभावी रूप से संचालित हो सके।

चमोली जिले में अचानक हुए हिमस्खलन के कारण 55 श्रमिक दब गए थे, जिनके बचाव के लिए तुरंत राहत कार्य शुरू किए गए थे। इस संकट की घड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने चार घंटे के भीतर आपदा परिचालन केंद्र का दूसरा दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वहां राहत कार्यों के बारे में पल-पल की जानकारी ली और राहत कार्यों को तेज करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending