Connect with us

उत्तराखण्ड

आज पहाड़ों में हल्की बारिश की संभावना, जानें क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज (शनिवार) हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ उत्तरकाशी और चमोली जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मैदानी इलाकों में मौसम साफ होने से दिन के सामान्य तापमान में तीन से चार डिग्री का इजाफा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान चार सामान्य से डिग्री इजाफे के साथ 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, रात का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री के साथ सामान्य रहा। ऐसा ही हाल अन्य जिलों का भी रहा। मा.सि.रि.

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending